सतपुली के युवक की हादसे में मौत
जनमंच टुडे/ देहरादून।
शराब के नशे में धुत्त युवक छत से गिर गया। आननफानन में लोग उसे अस्पताल लेकर गए जहां, डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार सेलाकुई के हिमालयन कंपनी में नौकरी करने वाले युवक के पड़ोस में पार्टी थी। युवक की छुट्टी होने के कारण वह भी पार्टी में शामिल होने गया था। देर तक पार्टी होने के बाद युवक हॉस्टल लौट गया और कमरे के बाहर पहुँचकर गर्मी अधिक होने के कारण उसने अपने कपड़े उतारकर कुर्सी में बैठ गया। इसी दौरान नशा अधिक होने के कारण उसका सन्तुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर जा गिरा। लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुँचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से जश्न का माहौल मातम में बदल गया। सूचना पर पुलिस तुरन्त मौके पर पहुँची और स्थिति का मुआयना किया। युवक के साथ रहने वाले राजेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि मनीष निगम रोड पर स्थित सिरोही हॉस्टल सेलाकुई में उनके साथ ही रहता था और हिमालयन कंपनी में जॉब करता था। युवक की आज छुट्टी थी तो वह भी पड़ोस में कॉकटेल पार्टी में शामिल हो गया । पार्टी के बाद वह वापस लौटा और हॉस्टल के प्रथम तल के छज्जे पर कपड़े उतार कर जैसे ही कुर्सी पर बैठा। इसी दौरान अत्यधिक नशे में होने के कारण वह असन्तुलित होकर नीचे गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान मनीष चंद्र डोबरियाल(35) पुत्र बिंद प्रकाश डोबरियाल,ग्राम ओडल मल्ली, थाना सतपुली पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों को सूचना हेतु थाना सतपुली को अवगत कराया गया, जिस पर मृतक के परिजन महंत इन्द्रेश अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजनों के समक्ष ही शव का पंचनामा भरा गया व शव को पोष्टमाटर्म के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी व आगे की कार्रवाई होगी।
