राणा की ‘मेहनत लाई रंग’ लीमा वर्ल्ड कप में शिष्यों का धमाल, छह पदक जीते

जनमंच टुडे/नैनबाग, नई टिहरी।

पेरू में संम्पन हुई लीमा वर्ल्ड कप 2021 भारतीय पैरा टीम  के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 6 मेंडल जीत कर देश का परचम लहराया। स्वदेश लौटने पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ। लीमा वर्ल्ड कप में भारतीय पैरा शूटिंग के कोच सुभाष राणा के नेतत्व में इन खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर भारत  का डंका बजाया। लीमा वर्ल्ड कप में राहुल जाकर ने Indivisual Event (P-3 mixed 25 Mtr. Pistol SH1) में स्वर्ण पदक (gold medal) व साथ ही Team Event ( P-1 Mens 10 Mtr. Air Pistol SH1), ( P-4 Mixed 50 Mtr. Pistol SH1) में रजत पदक (silver medal) हासिल किया व साथ ही ओलम्पिक के लिए कोटा हासिल किया । आकाश ने Team Event ( P-4 Mixed 50 Mtr. Pistol SH1) में रजत पदक (silver medal) हासिल कर भारत के लिए 10वें स्थान पर कोटा हासिल किया । अनुरोध पंवार ने पहली बार सुभाष राणा के नेतृत्व में वर्ल्ड कप में प्रतिभाग किया व Team Event ( P-1 Mens 10 Mtr. Air Pistol SH1), (P-3 mixed 25 Mtr. Pistol SH1) में रजत पदक (silver medal) हासिल किया । पूजा अग्रवाल Team Event (P-3 mixed 25 Mtr. Pistol SH1), ( P-4 Mixed 50 Mtr. Pistol SH1) में रजत पदक (silver medal) हासिल किया । हसना देवारेडी ने Indivisual Event ( R-4 mixed 10 Mtr. Air Rifles Standing SH2) में कांस्य पदक (Bronze medal) हासिल किया । लीमा वर्ल्ड कप में भारतीय पैरा शूटिंग टीम के पदक विजेता व पैरा ओलम्पिक में कोटा प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को उत्तराखंड राइफ़ल संघ के अध्यक्ष व पूर्व खेल मंत्री  नारायण सिंह राणा  समेत कई खिलाड़ियों व लोगों ने  बधाई व शुभकामनाएँ दी है। राणा ने बताया कि जापान टोक्यो में होने वाले इस वर्ष के पैराओलम्पिक में इन सभी खिलाड़ियों से पदक जितने की उम्मीद है ।

  • नैनबाग से शिवांश कुंवर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *