सुमित हृदयेश होंगे इंदिरा हृदयेश के उत्तराधिकारी
जनमंच टुडे/ हल्द्वानी।
हल्द्वानी सीट पर प्रत्याशी को लेकर जो संशय था, गुरुवार को दूर हो गया है। इस सीट पर सुमित ह्रदयेश अपनी मां की विरासत को सम्भालेंगे। गुरुवार को इंदिरा हृदयेश की तेहरवीं पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि डा. इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद खाली हुई सीट पर उनके बेटे ही उत्तराधिकारी होंगे । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि इंदिरा जैसे विराट व्यक्तित्व के उनके बेटे सुमित हृदयेश को चुनाव लड़ाना ही डा.इंदिरा के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत सदन में उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, विधायक ममता राकेश, राजकुमार ठुकराल, मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर समेत भाजपा-कांग्रेस कई दिग्गज गुरुवार को इंदिरा हृदयेश की तेहरवीं में पहुँचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी ।
