पब्जी को लेकर हुए झगड़े में गई एक की जान

जनमंच टुडे/ रुड़की।

शिक्षा नगरी रूड़की में पब्जी खेल को लेकर दो बच्चों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों में गुथमगुत्था होने लगी। इसी दौरान एक बच्चे के गली में कोई नुकीली वस्तु लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गाँव के पास कूड़ा बीनने वालों की झुग्गी, झोपड़ियां हैं जो बाहर से आकर यहां बसे हैं। गुरुवार को कूड़ा बीनने का काम करने वाले दो बच्चों में पब्जी गेम खेलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में गुथमगुत्त्था हो गई।इसी दौरान एक बच्चे के गले में कोई नुकीली वस्तु लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

  • रुड़की से राजकुमार ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *