जरूरतमंदों को दी खाद्य सामग्री
जनमंच टुडे/ देहरादून।
श्री देव सुमन नगर में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की गई । खाद्य सामग्री का वितरण ऑक्सीजन फ़ॉर दून के सहयोग से रोशनी जन सेवा संस्था के संरक्षक एवँ अध्यक्ष मीडिया कमेटी उत्तराखंड कांग्रेस राजीव महर्षि द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे तमाम लोगों के कारोबार और रोजगार प्रभावित हुए हैं, इसलिए संस्था एक छोटा सा प्रयास निरतंर जरूरतमंदों लिए कर रही है । इस मौके उन्होंने सहयोग करने वाली संस्था ऑक्सीजन फ़ॉर दून का आभार प्रकट किया । क्षेत्रीय पार्षद संगीता गुप्ता ने कहा कि उनके द्वारा निर्बल एवँ गरीब जनता की निरंतर सेवा की जाएगी और उन्होंने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की । संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने कहा कि रोशनी जन सेवा संस्था द्वारा इस प्रकार की सहायता के लिए हमेशा प्रयास किये जाते हैं और आने वाले समय में संस्था जरूरतमंदों की सहायता के लिएअधिक प्रयास करेगी । संस्था के महासचिव संजय कुमार ने कहा कि संस्था विगत कई वषों से सामाजिक काम कर रही हैं। हमारे द्वारा स्वास्थ्य शिविर विकलांग शिविर का आयोजन एवँ शिक्षा सामग्री आदि आवंटित समय समय पर किया जाता हैं । कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, अनुराग, जगन्नाथ कनोजिया, बबलू संस्था के सचिव जसवंत सिंह, संगीता सैनी, निम्मी सिंह, निशा कुमारी आदि उपस्थित थे।
