‘ रोशनी जन सेवा संस्था’ ने ‘निभाया मानव धर्म’
जनमंच टुडे/देहरादून
‘ रोशनी जन सेवा संस्था’ सेवाभाव एवं मानव धर्म को निभाते हुए जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता कर रही है। शनिवार को संस्था ने कौलागढ़ गढ़ी कैंट में जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न सामग्री वितरित की। वितरण कार्यक्रम ‘ऑक्सीजन फ़ॉर दून’ के सहयोग से किया गया। इस मौके पर ‘रोशनी जन सेवा संस्था’ के संरक्षक राजीव महर्षि ने कहा कि कोरोना के चलते तमाम कारोबार ठप हो गए है, जिस कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। संस्था जरूरतमंद लोगों के लिये निरन्तर छोटे, छोटे प्रयास करके उनकी रोजमर्रा की समस्या कम करने की कोशिश करने में जुटी हुई है। उन्होंने सहयोग देने वाली संस्था का आभार जताया और, उन्होंने भविष्य में मानवधर्म के लिए सहयोग की अपेक्षा की। रोशनी जन सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने कहा कि संस्था हमेशा नर सेवा ही नारायण सेवा में भरोसा करती है और समय, समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता करती है। आने वाले समय मे भी संस्था हमेशा जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी रहेगी। जायसवाल ने कहा कि संस्था विगत कई वर्षों से मानवसेवा में जुटी हुई है। संस्था स्वास्थ्य शिविर विकलांग शिविर का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों को निशुल्क उपकरण वितिरत कर चुकी है और ऐसे शिविर संस्था समय, समय पर आयोजित करती है, साथ ही शैक्षणिक सामग्री भी जरूरतमंद बच्चों को देती है।
संस्था के महासचिव संजय कुमार ने कहा कि संस्था द्वारा कोरोना काल के दौरान टिहरी गढ़वाल में 60 हजार रुपये की दवा कोरोना संक्रमित व्यक्तियों तक पहुँचा चुकी है। वही विनोद जोशी ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि संस्था बेहतर कार्य कर जरूरतमन्दों तक सहायता पहुँचा रही है जो अपने आप मे अनुकरणीय है। इस मौके पर संस्था के सचिव जसवंत सिंह, सहसचिव संगीता सैनी, महासचिव निम्मी सिंह, अश्वनी कुमार, निशा रानी, रीना जायसवाल आदि उपस्थित थे।

