सुनहरे व बेहतर भविष्य के लिये नशे से दूर रहे युवा : पैथवाल
जनमंच टुडे/ सतपुली।
अंतराष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता दिवस के अवसर पर पुलिस कप्तान पौड़ी पी रेणुका देवी ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशा उन्मूलन को लेकर अपने,अपने क्षेत्र में जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में थाना सतपुली में भी अंतराष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आमजन को जागरूक किया। पुलिस ने GMOU व रोडवेज की बसों में सवारियों को नशा उन्मूलन के पंफलेट बांटकर जन जागरूक किया । थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा नौगांव कमन्दा में सोच फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करा रहे लोगों के बीच जाकर नशा उन्मूलन के संबंध में गोष्ठी की ।

इस अवसर पर उन्होंने बताया की ड्रग्स हम सभी को शाररिक आर्थिक और सामाजिक रुप से नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा की आजकल युवाओं में कूल दिखने की चाहत को लेकर नशे के प्रति एक नया चलन दिख रहा है, जो बहुत खतरनाक है ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिये अभिभावकों को भी अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है और साथ ही बच्चो को खेलकूद व्यायाम और योग पर फोकस करने के लिये प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने आमजन से अपील करते हुए नशे से दूर रहने को कहा। उन्होंने बताया की थाने की एन्टी ड्रग्स यूनिट द्वारा नशा उन्मूलन के सम्बन्ध में युवाओं की काउंसलिंग थाने पर की जा रही है। वही जनपद पुलिस 28 जून तक ड्रग्स जागरूकता सप्ताह मना रही है, जंहा पर पुलिस द्वारा जन जागरूकता हेतु जनपद भर में अलग अलग कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इस मौके पर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक इन्द्रजीत राणा, देशराज कुलदीप, वीरबहादुर आदि शामिल रहे।
- पुष्पेन्द्र राणा सतपुली।
