समिति का गठन होने के बावजूद नहीं खोला खाता

जनमंच टुडे/ एकेश्वर/ पौड़ी।
जिलाधिकारी गढ़वाल डा. विजय कुमार जोगदण्डे ने रविवार को एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत विकासखंड एकेश्वर के ग्रामसभा मलेथा का निरीक्षण किया।  डीएम ने ग्राम सभा मलेथा के नामित सदस्य, जनप्रतिनिधि, लाभार्थी एवं सबंधित अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन योजना की कार्य प्रगति को लेकर बैठक ली। जिलाधिकारी डॉ जोगदण्डे ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना में दो चरणों में कार्य होना है। कहा कि ठेकेदार के अनुसार प्रथम चरण में 7 लाख 13 हजार की धनराशि से संबंधित ठेकेदार ने  42 नल के कनेक्शन जोड़े दिए गए हैं। जिनमें आंगनवाड़ी केंद्र भी शामिल है। जिलाधिकारी डॉ जोगदण्डे ने कहा कि जिसके घर अभी भी नल का कनेक्शन नहीं पहुंचा है उन्हें बता सकते हैं, इसीलिए यह बैठक की गई है।

कहा कि महिला मिलन केंद्र में पानी और शौचालय होना बहुत जरूरी है। जिलाधिकारी ने ग्राम सभा समिति के गठन, समिति का खाता और समिति द्वारा की गई बैठक के संबंध में भी जानकारी ली। बताया गया कि समिति का गठन हो गया, लेकिन अभी खाता नहीं खोल गया है जिस पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान और समिति के सचिव का संयुक्त हस्ताक्षर खाता जल्द खुलवाने को कहा। डीएम ने कहा कि हर घर में नल का कनेक्शन जुड़ा या नही जांच करके बैठक करने को कहा। साथ ही नल का कनेक्शन लग गया है, देख लिया गया है संबंधी प्रमाण पत्र भी लेने को कहा। कहा कि जो कार्य नहीं हुए हैं उन्हें पूर्ण कर लिया जाए। बैठक में ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी पीडी स्वजल दीपक रावत, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने ग्राम सभा पाताल के सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *