‘एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था’ ने लगाई सांसद से गौशाला बनाने की गुहार
जनमंच टुडे/ हल्द्वानी।
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों ने नैनीताल सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन सौंप कर हल्द्वानी शहर की सड़कों में घूम रही गायों के लिए तत्काल गौशाला बनाने की गुहार लगाई।
समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार ने सांसद को बताया कि हल्द्वानी शहर में गौशाला न होने से गाय पिछले कई वर्षों से सड़कों में घूम को मजबूर हो हैं। गायों के सड़क पर होने से शहर की यातायात व्यवस्था बाधित हो जाती है जिससे राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई गाय वाहनों की चपेट में आ जाती हैं जिससे गायों कि जान का खतरा लगातार बना रहता है इसके बावजूद भी नगर निगम की तरफ से आज तक गौशाला बनाने की कोई पहल नहीं की गई जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार रितिक साहू दीपक प्रजापति मनीष साहू सुशील राय मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
