यूथ कांग्रेस की प्रदेश सचिव बनीं पूनम राणा

जनमंच टुडे/ पौड़ी।

पूनम राणा को युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर ने प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पूनम राणा ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह,उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रंजना रावत,एवम महेश जोशी समेत शीर्ष नेतृत्व का आभार किया । कांग्रेस नेता महेश जोशी, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रंजना रावत व विमलेश नेगी ने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रदेश सचिव नियुक्त होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी । पूनम राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार जैसे ज्वलंत मुद्दों की अनदेखी कर रही ही है और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *