अब छह दिन खुलेंगे बाजार

जनमंच टुडे/देहरादून।

शासन ने कोरोना कर्फ्यू को एक सप्ताह के लिए बढाने के साथ ही  सरकार ने छूट प्रदान कर दी है। अब प्रदेशभर में छह दिन तक बाजार खुलेंगे। पर्यटन नगरी मसूरी व सरोवर नगरी नैनीताल रविवार को भी खुले रहेंगे, लेकिन मंगलवार को बाजार यहां बन्द रहेंगे। वही 50 फीसद संख्या के साथ जीम भी खोल दिये गए हैं। साथ ही सर्विसेज कोचिंग केवल 50 प्रतिशत के साथ खुलेंगी, जबकि बच्चों की कोचिंग क्लास बन्द रहेगी। शासकीय प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने यह जानकारी दी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *