चारधाम यात्रा पर हाईकोर्ट की रोक
जनमंच टुडे/ नैनीताल।
नैनीताल हाईकोर्ट ने एक जुलाई से शुरू हो रही जनपदीय चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार ने एक जुलाई से तीन जिलों के लोगों के लिए चारधाम खोलने का निर्णय लिया था। इसके लिए तीर्थ पुरोहितों का वैक्सीनेशन किया जा रहा था और सभी तीर्थयात्रियों को आरपीसीआर या एंटीजन निगेटिव रिपोर्ट जरूर लेकर आना था।
