एक दूसरे को खुशियां बांटे, न कि शराब : पैथवाल
जनमंच टुडे/ सतपुली।
*अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के तहत सोम को
थाना सतपुली ने नशा उन्मूलन रैली निकालकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने के साथ ही लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। पौड़ी पुलिस द्वारा 22 जून से 28 जून तक चलाए गए अंतरास्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन नगर में जागरूकता रैली निकाल जनता से नशे से दूर रहने की अपील की। इस दौरान सतपुली थाने के पुलिसकर्मियों ने नगर क्षेत्र के साथ ही आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चला कर नशा उन्मूलन के सम्बंध में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जनजागरूक अभियान चलाया। सोमवार को नगर में पुलिस, स्थानीय युवाओं, जीप टेक्सी चालकों ने दुधारखाल बेंड से मुख्य बाजार चौक तक जन जागरूकता रैली का आयोजन लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की।
इस दौरान उन्होंने युवाओं से कहा कि नशा शरीर का नाश करता है, औऱ बेहतर सुनहरे भविष्य के लिये नशे से दूर रहना बेहद जरूरी है। रैली मुख्य बाजार चौक पर पहुँची। इस दौरान युवाओं एवं आमजन ने नशे से दूर रहने की शपथ ली । ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के समापन पर थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल ने कहा की नशा उन्मूलन को लेकर स्कूली बच्चों में ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता कराया गया है। साथ ही लोगों से नशे से दूर रहने व उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता पम्प्लेटो को GMOU के बसों, रोडवेज के बसों, जीप, ट्रेकरों में भी चस्पा किये गए हैं।
थानाध्यक्ष ने युवाओं से अपील करते हुए कहा की युवा हमारे भविष्य के कर्णधार है,और उनके कन्धों पर देश के साथ ही परिवार की जिम्मेदारी है। जिम्मदारियों को बखूबी निभाने के लिए उन्हें नशे से दूर रहना होगा। पैथवाल ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य और तरक्की युवाओं पर टिकी होती है। देश की युवा पीढ़ी अगर गलत रास्ते चले जाए तो निश्चित तौर पर उनका जीवन गर्त में चला जाता है। नशे से मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर बुरा असर पड़ता है। नशा करके सड़क पर गाड़ी चलने से दुर्घटना हो सकती है। कम उम्र में नशा करने से आगे चलकर जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
पैथवाल ने कहा कि नशा इंसान को मानसिक, शारीरिक व आर्थिक रूप से कमजोर करता है, समाज में प्रतिष्ठता को गिराता है, परिवार में अंतर्कलह का कारण भी बनता है। इसलिये हम सब को नशे से दूर रहना चाहिये। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह दूसरे को खुशियां और ज्ञान बांटे न की नशा। रैली में प्रिंस गुसाईं, ऋषि,पार्थ जुयाल, सूरज , प्रवीन रावत अध्यक्ष टैक्सी यूनियन सतपुली, सतीश खुगशाल, डब्बल सिंह रावत, जिला विधिक सेवा के पीएलबी पुष्पेंद्र राणा, उपनिरीक्षक इन्द्रजीत पुलिसकर्मी देशराज,कुलदीप वीरबहादुर दीपसिखा आदि ने हिस्सा लिया।
- सतपुली से पुष्पेन्द्र राणा।
