बारातियों से भरी पिकप खाई में गिरी, 10 की मौत
जनमंच टुडे/ देहरादून।
उत्तराखण्ड से सटे हिमाचल के जिला सिरमौर के अंतर्गत पावंटा साहिब के टिंबी मिल्ला संपर्क मार्ग पर कोटि उतरऊ कैंची के नजदीक शिलाई के बकरास मार्ग पर बारातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों एवं बचाव दल घायलों को वाहन से निकालकर पौंटा साहिब अस्पताल पहुँचाया। जानकारी के अनुसार सोमवार को पौंटा साहिब के शिलाई के बकरास रोड़ पर एक पिकअप एचपी-17 सी 4137 सोमवार शाम को बारात लेकर जा रही थी। इसी दौरान वह अचानक कोटि उतरऊ कैंची के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने पौंटा अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। मृतकों में आठ लोग एक ही गांव के थे। हादसे में जान गंवाने वालों की उम्र18 से 22 साल के आसपास बताई जा रही है। वाहन में कितने लोग सवार थे अभी पता चल नहीं पाई है। पुलिस अभी सर्च ऑपरेशन चला रही है।
