अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन
मुंबई ।
डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राज कौशल का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे। कौशल ने प्यार में कभी-कभी’, ‘शादी का लड्डू’, ‘एंथनी कौन है’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया था। उन्होंने ‘माई ब्रदर निखिल’, ‘शादी का लड्डू’ ‘प्यार में कभी-कभी’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया था। वह मशहूर अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज कौशल ने रविवार को ही दोस्तों के साथ पार्टी की थी और सोमवार को सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी। 1999 में राज कौशल ने मंदिरा बेदी से प्रेम विवाह किया था, दोनों का एक बेटा है और पिछले साल ही दोनों ने एक बेटी गोद ली थी।
