आप ने कहा, बिजली के बिल में हो कटौती

जनमंच टुडे /नई टिहरी, नैनबाग।

धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल कम करने, दो सौ यूनिट बिजली मुफ़्त  देने की मांग को ऊर्जा निगम के अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। आप के अमेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली दफ्तर पहुंच कर अपनी मांगों को लेकर  मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में माँग की है कि अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार की तर्ज़ पर हमारे राज्य में भी बिजली मुफ़्त होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि हम बिजली उत्पादक जिला हैं। इसलिए हमारे टिहरी जिले का बिजली पर पहला अधिकार है। ज्ञापन में बिष्ट ने कहा है कि जिन लोगों का बिजली बिल उपयोग की तुलना में अधिक आया है। उनके बिल सरकार माफ़ करे। ग़रीब लोग बिजली बिल का भार नही सह सकते इसलिए उन्हें बिल में रियायत मिलनी चाहिये। उन्होंने तेज़ी से बिजली की बढ़ती दरों को नियंत्रित करने के लिए सरकार से माँग की। जनता की बिजली जैसी मूलभूत माँग को लेकर यदि सरकार नहीं जागी तो आंदोलन होगा। ज्ञापन देने के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर, अनिल कंडारी, जिला मीडिया प्रभारी रोहन रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष रितेश रावत, दीपेन्द्र बिष्ट समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *