अलविदा दिलीप साहब, बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग का निधन
जनमंच टुडे।
लम्बे समय से उम्र सम्बन्धी बीमारी से जूझ रहे सुपर स्टार एवं दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया । वह 98 वर्ष के थे। बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार ने बुधवार सुबह 7.30 बजे मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका इलाज कर रहे अस्पताल के डॉ. पार्कर ने दिलीप कुमार के निधन की पुष्टि की है। दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड सहित पूरे देश में उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। दिलीप कुमार ने पांच दशक तक राज किया और अपने दर्शकों को बेहतरीन फिल्में दी। पांच दशक के फिल्मी सफर में उन्होंने सिर्फ 60 फिल्में ही की। उनका मानना था कि फिल्में कम हो लेकिन बेहतरीन हो। दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर, 1922 को पेशावर (अब पाकिस्तान ) में हुआ था। उनका असली नाम युसूफ खान था। उनकी पढ़ाई प्याज के लिये मशहूर मुंबई के नासिक के देओली स्थित बार्नेस स्कूल से हुई। सुपरस्टार व शोमैन के नाम से मशहूर राज कपूर उनके बचपन के दोस्त थे। दोनों का बचपन एक ही मोहल्ले में बीता था। 1940 में जब दिलीप कुमार की उम्र 18 के लगभग थी तो उनकी अपनी पिता से बहस हो गई और वह घर से भाग गए और पुणे पहुच गए। फर्राटेदार अंग्रेज़ी बोलने व उनके ज्ञान व बेहतर स्वभाव के चलते उन्हें यहां एक पारसी कैफे ओनर और वृद्ध एंग्लो इंडियन कपल की मदद से सैंडविच स्टॉल खड़ा किया। और कॉन्ट्रैक्ट मिला। कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर दिलीप कुमार ने 5000 रुपये बचाए थे और मुंबई अपने घर वापस लौटे गए। उसके बाद उन्होंने अपने पिता की मदद करने की ठानी और काम की तलाश में बॉम्बे टॉकीज पहुंचे । शुरुआत में उर्दू भाषा पर पकड़ होने की वजह से स्टोरी राइटिंग और स्क्रिप्टिंग का काम किया। उस समय बॉम्बे टॉकीज की मालकिन एक्ट्रेस देविका रानी ने ही दिलीप का नाम मोहम्मद युसूफ खान से दिलीप कुमार रखा था। उन्हें फिल्मों में पहला ब्रेक देविका रानी ने सन 1944 में 22 वर्ष की उम्र में मिला। उनकी पहली फ़िल्म ज्वार भाटा थी। यह फ़िल्म कुछ खास नही चली लेकिन दिलीप कुमार का फिल्मी सफर चल पड़ा। उनकी पहली सुपरहिट फिल्म जुगनू थी। उन्होंने अपने दोस्त राजकपूर के साथ सबनम फ़िल्म की जो सुपरा हिट रही। उनके जीवन की सबसे सुपरा डुपर फ़िल्म मुगले आजम थी जो उस दौर में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। यह 11 वर्षो तक लगातार पर्दे पर चलती रही।दिलीप कुमार ने गंगा,जमुना, मधुमती, क्रांति, मशाल, कर्मा, सौदागर, समेत कई सुपर हिट फिल्में बॉलीवुड को दी। दिलीप कुमार को भारतीय सिनेमा के महानतम एक्टर्स में से एक माना जाता था। उनके नाम एक भारतीय एक्टर के रूप में सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीतने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। अपने पांच दशकों के करियर में दिलीप कुमार ने कई अवॉर्ड्स जीते । उन्हें 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (बेस्ट एक्टर), एक फिल्मफेयर का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, नेशनल फिल्म अवॉर्ड, पद्मभूषण, पद्म विभूषण, दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और पाकिस्तान सरकार द्वारा दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशां-ए-पकिस्तान शामिल हैं।
