कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह का निधन
जनमंच टुडे।
हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री, नौ बार विधायक के विधायक, पांच बार के सांसद वर्तमान में सोलन जिले के अरकी से विधायक व कांग्रेस के दिग्गज नेता हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार तड़के 87 साल की उम्र में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में निधन हो गया। वीरभद्र सिंह 12 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण 13 अप्रैल को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद 11 जून को वह एक बार कोरोना के चपेट में आ गए थे, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब रहने लगी।
