12 जुलाई से शिक्षकों को स्कूल जाना अनिवार्य
जनमंच टुडे/ देहरादून।
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के निर्देश पर शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने निर्देश जारी कर दिया है। निर्देश के अनुसार शिक्षकों को 12 जुलाई ( सोमवार) से स्कूल आना अनिवार्य होगा। साथ ही शिक्षकों को शैक्षिक गतिविधियां संचालित करने को कहा गया है। वहीं शिक्षा सचिव ने शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के शिक्षकों को कोविड 19 के अंतर्गत फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में वर्गीकृत करते हुए प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाने के भी निर्देश दिये हैं।

