आबादी क्षेत्र की ओर मोड़ दिया सड़क के पानी का बहाव

जनमंच टुडे/नैनबाग।

टिहरी गढ़वाल के नैनबाग में NH 507 अगलाड पुल से हाल ही में हुई पेंटिंग के बाद पानी का बहाव रिहायशी क्षेत्र में होने से लोगो को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। पुल के पानी का बहाव आबादी की ओर होने से  बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे लोगों को  भारी मुसीबतों का सामना करने के साथ ही उनका कीमती सामान खराब हो रहा है। लोगो ने सम्बन्थित विभाग के अधिकारियों से तुरन्त समस्या का समाधान करने की मांग की है। टिहरी गढ़वाल के नैनबाग में NH 507 अगलाड पुल से हाल ही में हुई पेंटिंग लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है।  पेंटिंग की ढलान आबादी क्षेत्र की ओर होने से बारिश का सारा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। विगत रात्रि को को हुई बारिश से सारा पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिसके कारण लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। लोगों की रात घरों से पानी निकाल ने में ही कट गई। हटाया, स्थानीय निवासी जबर सिंह पवार जी का है की पेंटिग से पहले पानी घरों की तरफ नहीं आता था, लेकिन जब से हाल ही में पेंटिंग हुई तो पानी का बहाव घरो की तरफ आने लगा। उन्होंने कहा की  विभाग की लापरवाही का  खामियाजा आम जनता को भुगतना पड रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान नही किया गया तो पीड़ित विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर का कहना है कि NH द्वारा की गई ये पेटिंग जिस से की आम जनता के घरों और दुकानों में पानी जा रहा है जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द  छुटकारा दिलाने की मांग की है।  उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही से स्थानीय निवासियों में आक्रोश बना हुआ है।

नैनबाग से शिवांश कुंवर की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *