विभिन्न विभागों में 423 पदों भर्ती, जल्द कर आवेदन
जनमंच/देहरादून।
सरकारी नौकरी की तैयारियों में जुटे युवाओं के सपने को पंख लगने जा रहे हैं। सरकार ने विभिन्न विभागों में रिक्त 423 पदों पर आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त रखी गई है। तो देर किस बात आप इन पदों के लिये योग्य है तो जल्द से जल्द आवेदन करे। राज्य के युवाओं के लिए uk sssc ने विभिन्न विभागों ने 423 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 29 अगस्त रखी गई है। परीक्षा दिसम्बर माह में होने की संभावना है। इन पदों के लिएशैक्षणिक योग्यता 12वीं विज्ञान वर्ग से उत्तीर्ण होना चाहिए। कई पदों के लिए बीएससी अधिकतम शैक्षणिक योग्यता रखी गई है। आवेदक की आयु 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए परीक्षा शुल्क सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 300 व एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को लिए 150 रुपए रखी गई है। ऑनलाइन आवेदन 6 जुलाई से हो चुके हैं और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2021 रखी गई है, जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2021 रखी गई है।
- इन पदों पर होंगी भर्तियां
अनुश्रवण सहायक – 8 पद
प्रयोगशाला सहायक – 7 पद
रेशम विभाग के अंतर्गत –
सहकारिता पर्यवेक्षक – 2 पद
विभिन्न निगमों/ निकायों/ पंचायतों के अंतर्गत –पर्यावरण पर्यवेक्षक – 291 पद
उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत –
प्रयोगशाला सहायक – 87 पद
विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अंतर्गत –
प्रयोगशाला सहायक – 9 पद
फोटोग्राफर – 2 पद
उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अंतर्गत
वैज्ञानिक सहायक – 5 पद
कारागार विभाग के अंतर्गत
फार्मेसिस्ट – 8 पद
संस्कृति निदेशालय के अंतर्गत
रसायनविद् – 1 पद
जल संस्थान के अंतर्गत –
केमिस्ट – 12 पद
पशुपालन विभाग के अंतर्गत –
स्नातक सहायक – 2 पद
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट – sssc.uk.gov.in पर लॉग इन करके आप पूरी जानकारी ले सकते हैं।

