BSF में विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती
जनमंच टुडे/ देहरादून।
भारतीय सीमा सुरक्षा बल का अंग बनने का इरादा रखने वाले युवाओं के लिए BSF ने विभिन्न पदों के लिए भर्तियां खोली है। इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई तक आवेदन करके BSF के अंग बनने का सपना साकार कर सकते हैं।भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। BSF ने सहायक विमान मैकेनिक (ASI), सहायक रेडियो मैकेनिक (ASI), कांस्टेबल (स्टोर मैन) और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई रखी गई है। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे https://rectt.bsf.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक https://rectt.bsf.gov.in/ के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल कुल 220 रिक्त पदों को भरा जाएगा.
- इन पदों पर होगी भर्ती
एसआई (स्टाफ नर्स) – 37 पद
एएसआई ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन (ग्रुप सी पोस्ट) 1 पद 1, एएसआई प्रयोगशाला तकनीशियन (ग्रुप सी पोस्ट) – 28 पद ,सीटी (वार्ड बॉय/वार्ड गर्ल/आया) ग्रुप सी पोस्ट – 9 पद, एचसी (वेटरिनरी) ग्रुप सी पोस्ट – 20 पद, कांस्टेबल (केनेलमैन) ग्रुप सी पोस्ट – 15 पद
- योग्यता मानदंड
SI (स्टाफ नर्स)- उम्मीदवारों को 10+2 या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. साथ ही जनरल नर्सिंग कार्यक्रम में डिग्री/डिप्लोमा; केंद्रीय या राज्य नर्सिंग परिषद के साथ जनरल नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना चाहिए। ASI ऑपरेशन थिएटर टेक्निशियन (ग्रुप सी पोस्ट) – उम्मीदवार को साइंस विषय के साथ 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए, साथ ही ऑपरेशन तकनीक में डिप्लोमा या केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में सर्टिफिकेट होना चाहिए। ASI लेबोरेटरी टेक्निशियन (ग्रुप सी पोस्ट) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से साइंस विषय के साथ 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए, साथ ही केंद्र या राज्य सरकार के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा होना चाहिए। सीटी (वार्ड बॉय / वार्ड गर्ल / आया) ग्रुप सी पोस्ट – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में दो साल का अनुभव या किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान या व्यावसायिक संस्थान से एक साल का सर्टिफिकेट कोर्स होना चाहिए। एचसी (वेटरिनरी) ग्रुप सी पोस्ट – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होने के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पशु चिकित्सा स्टॉक सहायक में न्यूनतम एक वर्ष का पाठ्यक्रम रखने और योग्यता के बाद कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए। कांस्टेबल (केनेलमैन) ग्रुप सी पोस्ट – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। सरकारी पशु चिकित्सालय या पशु चिकित्सा महाविद्यालय या सरकारी फार्म के औषधालय से पशुओं को संभालने का दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
- आयु सीमा
एसआई (स्टाफ नर्स) के लिए 21 से 30 वर्ष
एएसआई ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन (ग्रुप सी पोस्ट) के लिए 20 से 25 वर्ष, एएसआई प्रयोगशाला तकनीशियन (ग्रुप सी पोस्ट) के लिए 18 से 25 वर्ष , सीटी (वार्ड बॉय/वार्ड गर्ल/आया) ग्रुप सी पोस्ट के लिए 18 से 23 वर्ष,एचसी (पशु चिकित्सा) ग्रुप सी पोस्ट के लिए 18 से 25 वर्ष,कांस्टेबल (केनेलमैन) ग्रुप सी पोस्ट के लिए 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए।

