वर्षा जल को संरक्षित करना जरूरी : शेखावत
जनमंच टुडे/ रुद्रपुर।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह सेखावत की अध्यक्षता में बुधवार को विडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सम्बन्धित मंत्री एवं जिलाधिकारियों से जल शक्ति के तहत जल को संरक्षित, संवर्धन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर शेखावत ने कहा कि जिस तरह से सभी जिलाधिकारियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्रियों के दिशा निर्देशों के क्रम में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिये जो कार्य किया है, वह बहुत सराहनीय है, जिसके कारण आज संक्रमण को रोकने में सफल हुए है। उन्होने कहा कि खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए कोविड-19 की गाईड लाइनों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से आज देश 38 करोड़ वैक्सीन लगाने सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर जल शक्ति को अभियान के रूप में चलाना होगा,ताकि बंद पड़े पानी के स्त्रोतों को पुनः जिवित किया जा सके। शेखावत ने कहा कि जिस तरह से लगातार जनसंख्या बढ़ रही है आने वाले दिनों में पानी के कमी की समस्या उत्पन्न न हो इस पर हमें कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वर्षा जल को संरक्षित कर उसका उपयोग करने की आवश्यकता है, ताकि जल स्त्रोत पुनर्जीवित हो सके व आने वाली पीढ़ी को पानी की समस्या से न जुझना पड़े। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान को जन जागरूकता के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।
