मुख्यमंत्री ने सत्यप्रकाश को OSD, भजराम को बनाया PRO
जनमंच टुडे/ देहरादून।
मुख्यमंत्री ने डॉ.सत्यप्रकाश सिंह रावत को विशेष कार्याधिकारी और भजराम पंवार को जनसम्पर्क अधिकारी नियुक्त किया है। कार्मिक महकमे के सचिव भूपाल सिंह मनराल ने इसके निर्देश जारी कर दिया है।इससे पहले तीन पीआरओ को नियुक्त किया गया था, लेकिन तत्काल ही उनकी नियुक्ति के निर्देश को निरस्त कर दिया था।

डॉ.सत्यप्रकाश सिंह रावत महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में कॉर्डिनेटर हैं। दोनों ही 28 फरवरी 2022 तक, या फिर मुख्यमंत्री की इच्छा पर्यंत अथवा उनके कार्यकाल तक के लिए नियुक्त किया है। डॉ सत्यप्रकाश को मुख्यमंत्री के नज़दीकियों में गिना जाता है । वह विधिवत निर्देश जारी होने से पहले से ही मुख्यमंत्री कार्यालय का कार्य कर रहे हैं। वही भजराम पंवार को ओएसडी बनाया गया है।
