उत्तराखंड उत्तरकाशी व रामनगर के चोरपानी में बादल फटा July 18, 2021 janmanchadmin जनमंच टुडे/ देहरादून। लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रामनगर में देर रात हुई मूसलाधार बारिश में चोरपानी क्षेत्र के नयन सिंह पुत्र राधेश्याम निवासी नेगी के मकान के दो कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही घर में रखे बेड, गैस सिलेंडर, संदूक और 1,35,000 नकदी नाले में बह गई। ग्रामीणों का कहना है कि बादल फटने के कारण यह तबाही हुई है। रामनगर में अन्य भागों में भी बारिश की वजह से नुकसान होने की सूचना है। रामनगर के गौजानी की है, जहां एक बाइक सवार की बाइक नाले में बह गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने किसी तरह पेड़ की टहनी पकड़कर अपनी जान बचाई। वहीं, तीसरी घटना रामनगर के टेड़ा गांव में हुई है, जहां नाले में एक कार बह गई। कार सवारों को आसपास के लोगों की मदद से कार से बाहर निकाला गया। वहीं टेड़ा गांव में कई झोपड़ियों की बहने की सूचना है। भारी बारिश से लोगों का काफी नुकसान हुआ है। कोटद्वार में सड़कें जलमग्न हो गई है, जिससे लोग मुसीबत में फंस गए। वही विकासनगर के कालसी थाना क्षेत्र के छिबरों पावर हाउस की टर्नल में काम करते समय दो मजदूर अचानक से पानी के तेज बहाव में बह गए। जानकारी के अनुसार थेपाराम (40) निवासी सराड़ी कालसी व सीताराम (45) पुत्र जिणीया निवासी कलेथा शनिवार को छिबरो टर्नल में काम कर रहे थे। सुबह के समय आठ बजे उनके सभी साथी काम करने के वाद वापस आ गए। लेकिन वह दोनों वापस नहीं आए। वताया जा रहा है कि वह टर्नल में पेंटिंग का काम कर रहे थे। वही उत्तरकाशी के भटवाड़ी विकासखण्ड के ग्राम सभा जसपुर (निराकोट) में बादल फटने से ग्राम सभा मांडौ में काफी नुकसान हुआ है। बाड़ागड्डी क्षेत्र के कंकराड़ी गांव में भी भारी नुकसान सूचना सामने आ रही है। दो लोगों के लापता होने और घरों को नुकसान होने की खबर भी मिल रही है। Continue Reading Previous अशासकीय स्कूलों के शिक्षक होंगे नियमितNext बादल फटा, तीन की मौत,चार लापता Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ