बादल फटा, तीन की मौत,चार लापता

जनमंच टुडे/ उत्तरकाशी।

उत्तरकाशी जनपद के भटवाड़ी तहसील के कंकराड़ी व मांडव गांवों में देर रात बारिश बादल फटने से गदर में उफान आने से घरों में पानी भर गया और दो मकान पूरी तरह से जमीदोज हो गए जबकि एक ही परिवार के दो महिलाओं एवं एक बच्चे की मौत हो गई है। मांडव गांव में अब भी चार लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं, उन्हें राहत एवं बचाव दल ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार देर रात को उत्तरकाशी जनपद के भटवाड़ी तहसील के कंकराड़ी व मांडव गाँव पर बारिश कहर बनकर बरसी। मांडव गांव में बादल फटने से दो महिला और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार लोग लापता बताए जा रहे हैं। मांडव गदेरा उफान पर आ गया, जिससे लोगों के घरों में पानी भर गया है। मांडव गांव में एसडीएम भटवाड़ी, एसडीआरएफ व पुलिस टीम मौके पर राहत कार्य मे जुटी हुई है। वहीं कंकराड़ी गांव के लिए एनडीआरएफ व तहसीलदार को रवाना  हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *