आदमखोर गुलदार बना शिकारियों का निशाना

जनमंच टुडे/ नई टिहरी।

जनपद में ख़ौफ़ का पर्याय बने गुलदार को दिन में शिकारियों ने ढेर कर दिया है। आदमखोर का अंत होने से क्षेत्र के लोगो ने राहत की सांस ली है। आदमखोर गुलदार एक हफ्ते में दो महिलाओं को अपना निशाना बना चुका था, जबकि एक घायल हो गई थी। आज ही सुबह हिण्डोलाखाल के दुरोगी गांव में आदमखोर गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे मार डाला  था। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और शूटरों ने गुलदार को ट्रैम्प करने के लिए, दिन में गुलदार ने जिस स्थान पर महिला पर हमला किया था, उसी जगह पर शव रखा था। इस स्थान  गुलदार दोबारा आया तो शूटरों ने गुलदार पर गोलियां बरसाकर ढेर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *