चमोली के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लिंगवाल का निधन

जनमंच टुडे/गोपेश्वर।

कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता सुरेंद्र सिंह लिंगवाल (94) का गुरुवार को देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को अलकनंदा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।  लिंगवाल चमोली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे । वह गढ़वाल में कांग्रेस के समर्पित नेताओं में शामिल लिंगवाल सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े रहे। उनका जन्म पौड़ी जिले के कंडवालस्यूं पट्टी के खडखोला गांव में 1928 में हुआ था। उनके पूर्वज काफी पहले चमोली में आकर बस गए थे। वह चमोली जिला सहकारी बैंक के संस्थापक सदस्य भी रहे। 1965 में पौड़ी जिले के कोट ब्लाक के ब्लाक प्रमुख भी रहे। 1971 में एआईसीसी के सदस्य निर्वाचित हुए। काफी लंबे समय तक वह चमोली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। इसके अलावा उत्तरप्रदेश तथा उत्तराखंड व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष पद पर भी काबिज रहे। वह सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े रहे। जीवनपर्यत कांग्रेस में रह कर उन्होंने अपने को पार्टी के प्रति समर्पित किए रखा। उनके निधन पर पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, बदरीनाथ विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, बदरी-केदार के पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत, दशोली के पूर्व प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट समेत कई लोगों ने उनके निधन पर  शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *