तीन दिनों तक घायल खाई में पड़ा रहा युवक

जनमंच टुडे/ सतपुली। कोटद्वार

स्कूटी से लैंसडौन घूमने जा रहा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का एक युवक शौच करते समय फिसल कर सड़क से 100 फिट नीचे गहरी खाई में जा गिरा। वह तीन दिनों तक घायल अवस्था मे खाई में ही पड़ा रहा। तीन दिनों तक सड़क किनारे संदिग्ध हालत में up नंबर की स्कूटी सड़क किनारे खड़े रहने पर एक व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जा कर छानबीन की तो पुलिस को झाड़ियों में एक जूता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस खाई में उतरी तो वहां उन्हें एक युवक नदी किनारे खाई में पड़ा मिला। गाजियाबाद का एक युवक 20 जुलाई को कोटद्वार से स्कूटी से पर्यटन नगरी लैंसडौन घूमने जा रहा था, जैसे ही वह पांचवें मिल के पास पहुँचा वह सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर  बाथरूम करने के लिए सड़क किनारे गया वह अचानक फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में उसके दोनों पैर में फेक्चर होने के कारण वह खाई से नहीं निकल पाया। उसने मद्दत के लिये कई आवाजें दी, लेकिन निर्जन जगह होने के कारण उसकी आवाज कोई नहीं सुन पाया। उसे खाई में पड़े, पड़े तीन दिन हो गए। इसी बीच तीन दिनों तक up नंबर की स्कूटी एक ही स्थान पर  खड़ी रहने पर दुगड्डा निवासी बचन सिंह को मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची तो सड़क किनारे स्कूटी संख्या UP-14DS-4711 दुगड्डा से करीब 10 किलोमीटर दूर पांच मिल के पास कोटद्वार रोड पर खड़ी मिली।  इस पर  उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा  कांस्टेबल राकेश गुसाईं, कांस्टेबल मनोज कुमार एवं कॉन्स्टेबल अनिरुद्ध ने आसपास के जगह को बारीकी से सर्च किया तो। टीम को झाड़ियों में एक जूता दिखाई दिया। इसी को आधार बनाकर पुलिस आगे बढ़ी तो सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में एक युवक दिखाई दिया।  उपनिरीक्षक राणा ने तुरंत एसडीआरएफ व एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया और पुलिसकर्मी खाई में उतर गए। पुलिसकर्मी जब नदी में उतरे तो युवक की सांसे चल रही थी और उसके दोनों पैर में फैक्चर हो रखा था। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने युवक का रेसक्यू कर 108 से बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में भर्ती कराया।
पूछताछ करने पर घायल युवक ने अपना नाम उपेंद्र सिंह (29) पुत्र गजेंद्र सिंह त्यागी निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बताया । युवक ने कहा कि वह  20 जुलाई को  कोटद्वार से लैंसडाउन घूमने जा रहा था। दोपहर करीब 2:45 बजे  जब वह पांच मिल के पास  पहुँचा तो उसे शौच लग गई और वह स्कूटी को सड़क किनारे खड़ी कर जैसे ही शौच के लिए सड़क किनारे पर पहुँचा, उसी दौरान वह असन्तुलित होकर खाई में जा गिरा। युवक ने बताया कि उसने सहायता के लिए बहुत आवाजें लगाई लेकिन सुनसान जगह होने के कारण उसकी आवाज कोई नही सुन पाया।  वह तीन दिनों से जख्मी हालत में भूखा, प्यासा खाई में ही पड़ा रहा। इस बीच बचन सिंह उसके लिए देवदूत बनकर आए और उसने मौत को मात दे दी। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने
युवक के परिजनों को सूचना दे दी है।

  • पुष्पेन्द्र राणा की रिपोर्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *