टस्कर ने ली युवक की जान
जनमंच टुडे/ ऋषिकेश।
रविवार रात करीब 12 बजे बाइक सवार युवक पर टस्कर ने हमला कर दिया। टस्कर के हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकी दूसरे ने भाग कर जान बचाई। दोनों युवक एक रिजॉर्ट में काम करते थे। सूचना पर पुल मौके पर पहुँची लेकिन हाथी अपने स्थान से तस से मस नही हुआ, सोमवार सुबह जब हाथी हटा तब जाकर युवक के शव को उठाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत गोहरी रेंज में देर रात फूल चट्टी पटना वाटरफॉल के समीप हाथी ने बाइक सवार को कुचल दिया। युवक के साथ दूसरे युवक ने बामुश्किल भागकर जान बचाई है। दोनों युवक बाइक से रिजार्ट जा रहे थे। इस बीच फूलचट्टी के समीप अचानक हाथी आ धमका। इससे पहले दोनों कुछ समझ पाते हाथी ने हमला कर दिया हाथी ने एक युवक को कुचल दिया। जबकि दूसरे युवक ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हाथी कई घंटे तक घटनास्थल और उसके आसपास घूमता रहा। सुबह जब हाथी जब वह से चला गया तो युवक के शव को यहां से उठाया गया। मृतक की पहचान मनीष कुमार डोबरियाल (28 ) पुत्र कमलेश डोबरियाल गीतानगर ऋषिकेश मूल निवासी कुल्हाड़ सतपुली पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।
