भोले जी महाराज को मुख्यमंत्री ने दी जन्मदिन की बधाई
जनमंच टुडे/ देहरादून।
हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज के जन्मोत्सव पर हंस फाउंडेशन ने राज्य के दूरगामी क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 एम्बुलेंस, 20 ट्रूनेट जांच मशीनें और 500 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हंस फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई गई 30 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भोले जी महाराज को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह उत्तराखंडवासियों के लिए सौभाग्य की बात हैं कि भोले जी महाराज एवं एवं माता मंगला जी जैसे व्यक्तित्व हमारे साथ खड़े हैं और हर संकट के समय में राज्यहित में कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका आशीर्वाद एवं सहयोग हमेशा राज्य की जनता को मिलता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने के लिए कृत-संकल्प है। हमारे इस संकल्प के साथ हंस फाउंडेशन निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके लिए उन्होंने भोले जी महाराज एवं माता मंगला का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, हंस फाउंडेशन से विकास वर्मा उपस्थित थे।
