संस्कृति निदेशालय व वन विभाग में खुली भर्ती

जनमंच टुडे/ देहरादून।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (UKSSSC) ने संस्कृति निदेशालय में मानचित्रकार/प्ररूपाकार के 60 एवं वन विभाग में सर्वेयर के 10 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी किया है। इच्छुक एवं इन पदों में योग्यता रखने वाले युवा तीन अगस्त से 16 सितम्बर तक ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं।  वही परीक्षा शुल्क Net banking/debit card द्वारा जमा करने की अंतिम तिथि- 18 सितम्बर 2021 रखी गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आयोग की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर अपना OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) अनिवार्य रूप से भरना होगा। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक ओटीआर नहीं भरा है, उन्हें आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना ओटीआर प्रोफाइल तैयार करना होगा। इसके बाद ही वह आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर  आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले युवा की उम्र 18 से 42 साल तक होनी चाहिए।  शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल के साथ ही मान्यता प्राप्त संस्था से

UKSSSC

संस्कृति निदेशालय में मानचित्रकार/प्रारूपकार  इन पदों के लिए उम्मीदवार ने हाई स्कूल या समकक्ष उत्तीण कर रखा हो। साथ ही सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या समकक्ष डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। वही वन विभाग सर्वेयर के लिए 2 साल का डिप्लोमा या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपये रखी गई है, जबकि दिव्यांग,  अनुसूचित जनजाति  व आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लिए 150 रुपये रखी गई है। परीक्षा में सामान्य व ओबीसी के लिए 45 फीसद  व अनुसूचित जाति, जनजाति को 35 फीसद अंक लाना अनिवार्य है। परीक्षा में सही सवाल पर एक अंक जबकि गलत उत्तर होने पर 1/4  अंक  नेगेटिव दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *