लेखपाल संघ ने डीएम को गिनाईं समस्याएं
जनमंच टुडे/ हल्द्वानी।
- पांच सूत्रीय मांग को लेकर जिलाधिकारी से मिला लेखपाल संघ
उत्तराखंड लेखपाल संघ के जनपदीय शिष्टमंडल ने गुरुवार को विभिन्न मांगों के संदर्भ में जिलाधिकारी डीएस गर्व्याल से हल्द्वानी कैंप ऑफिस में वार्ता की। ताराचन्द्र घिल्डियाल की अगुवाई में जिलाधिकारी से मिले शिष्टमंडल ने अप्रैल 2018 में नियुक्त राजस्व उपनिरीक्षक 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूर्ण करने के पर उनका स्थायीकरण किये जाने, मृतक राजस्व उपनिरीक्षक किशोर कुमार की पत्नी पूनम को यथाशीघ्र जिले में चयनित करते हुए प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण केंद्र अल्मोड़ा भेजे जाने, आय, जाति, स्थाई व हैसियत प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन निस्तारण करने में हो रही व्यवहारिक दिक्कतों के दृष्टिगत, भ्रामक व कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर आवेदन करने वालों पर कठोर कार्रवाई किये जाने, वर्ष 2018 में नियुक्त राजस्व निरीक्षकों को एनपीएस का लाभ दिलाए जाने हेतु दिशा निर्देश जारी किये जाने, राजस्व निरीक्षक के 15वें बैच रूप में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके कार्मिकों को जिले में शीघ्र नियुक्ति दिए जाने कज मांग की। जिलाधिकारी द्वारा सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया है। शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष तारा चन्द्र घिल्डियाल, जिला सचिव आशुतोष चन्द्र,मनोज कुमार,दीपक टम्टा, दीपक नेगी, राहुल आर्या शामिल थे।
