युवक ने जहर खाकर जान दी
जनमंच टुडे/ देहरादून।
दून के रेसकोर्स के आफिसर्स कालोनी में रहने वाले एक शख्स ने त्यागी रोड स्थित एक होटल में जहरीला पदार्थ गटक लिया। सूचना पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजकर 30 मिनट पर पुलिस को त्यागी रोड के एक होटल में एक व्यक्ति द्वारा जहर खाने की सूचना मिली। तुरन्त लक्खीबाग पुलिस चौकी पुलिस मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जहर खा कर जान देने वाले का नाम संजीव कुमार (44) पुत्र हुकुम चंद निवासी रेसकोर्स ऑफिसर्स कॉलोनी देहरादून है। पुलिस ने घटना की सूचना से मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शख्स ने जहर खाकर आत्महत्या क्यों कि पुलिस इसकी तफ़्तीश में जुटी हुई है।
