राठ महाविद्यालय पैठाणी में प्रवेश प्रक्रिया शुरु

जनमंच टुडे/ पौड़ी/ पैठाणी।

सत्र 2021-22 के लिए राठ महाविद्यालय पैठाणी पौड़ी गढ़वाल में बीए प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश को लेकर बैठक हुई। इस सम्बन्ध मे प्राचार्य डॉ जितेन्द्र कुमार नेगी ने अपने कक्ष में विशेष बैठक आयोजित कर “प्रवेश समिति” के सभी प्राध्यापक-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार नेगी ने कहा कि विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी सभी कार्यक्रमों में पारदर्शिता, स्पष्टता और तीव्रता से काम किया जाय।

प्रत्येक कार्य दिवस को 10 बजे से 5:00 बजे तक प्रवेश फार्म विजय सिंह नेगी से प्राप्त किए जा सकते है I महाविद्यालय का केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर से संबद्ध होने और online शिक्षण की उपलब्धियों के साथ-साथ महाविद्यालय ने छात्र हित में अनेक महत्वपूर्ण काम किए है। महाविद्यालय के पास विस्तृत खेल मैदान, वाचनालय, पृथक- पृथक सुसज्जित प्रयोगशालाये, प्रत्येक वर्ष वार्षिकोत्सव का आयोजन तथा छात्र – छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए सेमीनार, वर्कशाप, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आदि प्रमुख हैं, जो छात्र- छात्राओं के बहुमुखी विकास के लिए उपयोगी सिद्ध हुए हैं। प्राचार्य कक्ष में सम्पन्न हुई बैठक में प्राचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ देव कृष्ण को छात्रों के व्यक्तित्व के निर्माण के सभी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया है I बैठक में वीरेंद्र चंद, राम सिंह नेगी  मुकेश गोदियाल क्रांति नौटियाल श्री शूरवीर सिंह चौहान  धीरेन्द्र भंडारी,  नरेश नेगी आदि ने प्रतिभाग कर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *