धामी के नेतृत्व में 2022 का चुनाव लड़ेगी भाजपा : दुष्यंत

8 August 2021

जनमंच टुडे/ हल्द्वानी।

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए मजबूती से काम करने का आहवान किया।   बैठक के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा की भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में  2022 के विधानसभा चुनाव लड़ेगी और धामी ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहेंगे। दुष्यंत गौतम ने कहा की सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मजबूती से काम कर रहे हैं और हर एक कार्यकर्ता भाजपा की मजबूती के लिए काम कर रहा है । उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी के  केंद्रीय पदाधिकारी उत्तराखंड का दौरा कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *