उफनाती नदी में गिरा जवान

जनमंच टुडे/ पिथौरागढ़।

जनपद के बंगापानी तहसील क्षेत्र के मोरी क्षेत्र में गोरी नदी  के किनारे मकान का कार्य करवा रहा ग्रीफ का  जवान असन्तुलित होकर नदी में गिर गया। सूचना पर तुरंत राहत एवं बचाव दल को दी गई, लेकिन जवान का पता नहीं चल पाया। ग्रिफ के जवान राजेंद्र सिंह अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे और इन दिनों अवकाश पर घर आए हुए थे। सोमवार को वह अपने निर्माणाधीन मकान का काम देखने गोरी नदी किनारे गए थे। इसी दौरान असंतुलित होकर वह नदी में गिर गए। इसकी सूचना जवान की पत्नी हेमंती देवी ने जौलजीबी थाने में दी है। एसडीआरएफ की टीम ने लापता जवान की तलाशटी रही, लेकिन मंगलवार शाम तक राजेंद्र सिंह का पता नहीं चल पाया। जवान की तलाश जारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *