BSF के 269 पदों पर निकली भर्तियां

जनमंच टुडे/देहरादून।

हर चुनौती का सामना पूरी हिम्मत और लगन दिल में जज्बा रखने व  BSF में भर्ती होने का मन बना रहे युवाओं के लिए BSF सुनहरा मौका लेकर आया है और आवेदन प्रकिया 9 अगस्त से शुरू हो चुकी है जो  22 सितम्बर तक चलेगा। अगर आप भी इच्छुक है तो  फटाफट आवेदन करे। BSF ने स्पोर्ट्सपर्सन कांस्टेबल (GD) के 269 पदों पर भर्ती के लिए युवाओं से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर 22 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतरिक्त  उम्मीदवार  https://rectt.bsf.gov.in/ पर लॉग इन करके भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही  http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_19110_44_2 से भी  भर्ती से सम्बंधित जानकारियां ले सकते हैं।  आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अन्य जानकारियां आप BSF की वेबसाइट से देख सकते हैं।

 

 

 

1 thought on “BSF के 269 पदों पर निकली भर्तियां

Leave a Reply to Sandeep singh Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *