सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले महिलाओं की प्रेणास्रोत : दीप्ति रावत
जनमंच टुडे/मुम्बई/ देहरादून।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा ने 15 अगस्त को 75 वें स्वतंत्रता दिवस “आजादी का अमृत महोत्सव” के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाली देशभर की वीरांगनाओं की याद कर उन्हें नमन किया।

सम्मान कार्यक्रम में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवियत्री स्व सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले की जन्मस्थली नयगाँव जिला सतारा, पुणे के कार्यक्रम में आयोजित हुआ।

इस दौरान दीप्ती रावत भारद्वाज, राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा महिला मोर्चा ने भी शिरकत की । उन्होंने सावित्रीबाई ज्योतिराव फुलेजी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए शिक्षा जगत में उनके योगदान को याद किया।

उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत में प्रत्येक महिला के लिए सावित्रीबाई ज्योतिराव फुलेजी एक प्रेरणापुंज हैं।

कार्यक्रम से पूर्व दीप्ती रावत भारद्वाज महाराष्ट्र राजभवन पहुंची और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की।
