घर भरभराकर गिरा, महिला की मौत
- जनमंच टुडे/अल्मोड़ा।
जनपद के सोमेश्वर तहसील के ग्राम पंचायत सुतोली में बुधवार देर रात को एक मकान की छत भरभरा कर गिर गई। हादसे में मलबे की चपेट में आने एक 25 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सोमेश्वर तहसील के ग्राम सुतोली में बुधवार प्रकाश राम और उसकी पत्नी खाना खा कर सो गए। करीब 11 बजे अचानक प्रकाश राम पुत्र मदन राम के घर की छत भरभरा कर गिर गई। नींद में होने के कारण उन्हें बचने का मौका तक नही मिला। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को मलबा के ढेर से बाहर निकाला। प्रकाशराम की पत्नी राधा देवी(25) की मौत हो गई, जबकी प्रकाशराम घायल हो गया। जबकि अन्य सदस्य बच गए। घटना के बाद अन्य और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। जिस पर तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट व थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेंद्र सिंह बिष्ट अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य किया। रात ही राधा देवी व प्रकाश राम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर लाया गया। जहां डाक्टरों ने राधा देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल प्रकाश राम को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर अल्मोड़ा रेफर कर दिया।
