खिलाड़ी हर खेल में लें हिस्सा

जनमंच टुडे/पौड़ी।
स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के तहत जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा-निर्देशानुसार जनपद मुख्यालय में खेल विभाग के तत्वावधान में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के युवा एवं युवतियों की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। क्रॉस कंट्री दौड़ को विधायक मुकेश  कोली व जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्रॉस कंट्री दौड़ पुरूष वर्ग में 8 किमी व महिला वर्ग में 5 किमी की दौड़ हुई। दौड़ में धावकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पुरूष वर्ग में राजू सिंह, महिला वर्ग में बीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर  विधायक मुकेश सिंह कोली ने कहा कि दौडेगा इण्डिया फिट रहेगा इंडिया। उन्होने आजादी की  75वीं वर्षगांठ की वृहद एवं भव्य आयोजन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए अमृत महोत्सव के अंतर्गत क्रास कंट्री में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुझान बढ़ेगा और वर्तमान में व्यस्त दिनचर्या जिसमें मोबाइल, लेपटॉप  आदि से बाहर निकलकर खेलों से जुड़कर स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकेंगे। जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कहा कि  आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 75 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कहा कि इसी के अंतर्गत आज क्रास कंट्री का आयोजन किया गया। जिसमे 60 से अधिक युवक व युवतियों ने प्रतिभाग किया। कहा कि जनपद में वर्ष भर विभिन्न विभागों के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव से सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभागियों को हर स्तर के खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए, जिससे वह बड़े-बड़े शहरों में  अपना  हुनर दिखा सकेंगे। उन्होंने कहा कि बालक व बालिका वर्ग में प्रथम 05-05 प्रतिभागियों को 15 अगस्त 2021 को पुरस्कृत किया जाएगा।
क्रास कंट्री दौड़ 08 किलोमीटर बालक वर्ग में राजू सिंह प्रथम , अनुज कुमार द्वितीय, मोहमद अली तृतीय, अजय चतुर्थ, योगेंद्र ने पंचम स्थान प्राप्त किया। महिला  वर्ग में बीना प्रथम, मोनिका द्वितीय, रोशनी तृतीय, गीतिका चतुर्थ, हिमानी पंचम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर अपर जिलाधिकारी डॉ. एस.के.बरनवाल, एसडीएम एस.एस. राणा, डीडीओ वेद प्रकाश, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजय शर्मा, कृषि अधिकारी डीएस राणा, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी के एस नेगी, आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सुभाष चंद्रा, एआरटीओ राजेन्द्र विराटीया, खेल अधिकारी अरुण बंगियाल, सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करण सिंह, डीओ पीआरडी गणेश थपलियाल, आपदा अधिकारी दीपेश चन्द्र काला सहित केशर सिंह असवाल, जितेंद्र रॉय सहित अन्य खेल प्रतिभागी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *