खुल गए कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल
जनमंच/ देहरादून।
कोरोना संक्रमण होने के बाद स्वतंत्रता दिवस को कक्षा 6 से 8 तक के स्कूलों को खोल दिया गया है। हालांकि नौनिहाल अभिभावकों की रजामंदी से ही स्कूल जाएंगे, जिन छात्रों को उनके अभिभावक स्कूल नहीं भेजेंगे उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं चलेगी। स्कूलों को कोविड गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये गए हैं। स्कूल खुलने पर शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। स्कूलों के खुलने से पहले सभी स्कूलों को सैनिटाइज किया जाएगा। यदि कोई छात्र बिना मास्क स्कूल आता है तो ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल को मास्क की व्यवस्था करनी होगी। सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
