गीताराम जायसवाल बने प्रदेश प्रभारी

जनमंच टुडे/ देहरादून।

कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, जनजाति विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष गीताराम जायसवाल को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, जनजाति विकास परिषद का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उनको प्रभारी बनाने पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि जायसवाल को परिषद का प्रदेश प्रभारी बनाने से परिषद को और मजबूती मिलेगी। अनुसूचित जाति, जनजाति विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया ने उत्तराखण्ड में परिषद के मजबूती के लिए  विभिन्न लोगों को परिषद में दायित्व सौंपा हैं। 13 अगस्त को हुई बैठक में गीताराम जायसवाल के परिषद के प्रति निष्पक्ष एवं समर्पित भावना को देखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गीताराम जायसवाल को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, जनजाति विकास परिषद का उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वही संजय कुमार गौतम को संगठन का उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।  सोनू कुमार को परिषद में युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जायसवाल ने परिषद में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने पर मांगरिया का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *