राठ महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

जनमंच टुडे/पैठाणी

राठ महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हुए गोष्ठी में शहीदों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया था।

गोष्ठी में डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने कहा हमने इस दौरान बहुत तरक्की की है लेकिन अभी राष्ट्र को और आगे बढ़ाना है I डॉ शिवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अब चुनौतियां बदली है, जिसका मुकाबला युवाओं करना है, इसके लिए आपको सजग रहना होगा, डॉ  वीरेंद्र चंद ने कहा कि रक्षा सेवाओं में आज भी पहाड़ का नौजवान सीमाओं पर अपनी सेवाएँ बड़ी मुस्तैदी के साथ दे रहा है I हमें हमेशा राष्ट्र सेवा के लिए तैयार रहना है I डॉ संदीप मिंगवाल ने कहा कि युवा आज से अपना लक्ष तय कर लें, और उसको पूरी लगन के साथ आगे बढ़ाए। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जितेन्द्र कुमार नेगी ने कहा कि युवा भारत के कंधों पर भार है, उसे वे चुनौती के रूप मे स्वीकार करे, हर विपत्ति में युवा संघर्ष के लिए तैयार रहें। कोरोना संकट के दौरान एनएसएस स्वयम सेवियों द्वारा की गई सेवाओं के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया I गोष्ठी का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ देव कृष्ण ने किया I

गोष्ठी में डॉ प्रवेश कुमार मिश्रा, श मुकेश गोदियाल, श्री विजय सिंह नेगी,  क्रांति नौटियाल,  राम सिंह नेगी, आदि ने हिस्सा लिया I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *