नोएडा के दो पर्यटक गंगा में डूबे

जनमंच टुडे/ ऋषिकेश।

नोएडा ऋषिकेश घूमने आए दो पर्यटक रविवार गंगा में डूब गए। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दोनों पर्यटकों की तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार नोएडा से एक कम्पनी का नौ सदस्यी दल तीर्थनगरी घूमने आया था। रविवार सुबह दल करीब नौ बजे राम झूला घाट पर पहुंचे। इस दौरान राहुल सिंह (33 )  हाथ धोने  के लिए गंगा में गया। इसी दौरान उसका पैर रेत में धंस गया और गंगा में तेज़ बहाव के चलते वह असन्तुलित होकर गंगा में गिर गया और बहने लगा ।  उसका साथी भानुमूर्ति (33) उसे बचाने के लिए गंगा में जैसे ही आगे बढ़ा, वह भी गंगा की तेज धारा की चपेट में आ गया और बह गया। दोनों को बहता देख टीम के अन्य सदस्यों ने शोर मचाया और  तुरंत मामले की जानकारी राहत एवं बचाव दल को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक  राहुल सिंह कम्पनी का हेड था, जबकि दूसरा भानुमूर्ति  कंपनी का मैनेजर था। टीम दोनों को गंगा में तलाश रही है।

  • मुकेश कुमार जैन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *