धनौल्टी के निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार भाजपा में शामिल
जनमंच टुडे/नई दिल्ली/देहरादून।
धनोल्टी के निर्दलीय विधायक एवं पूर्व शहरी विकास मंत्री प्रीतम पंवार आज भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली। प्रीतम सिंह पहले उक्रांद से जुड़े हुए थे और उक्रांद के टिकट पर यमुनोत्री विस सीट से चुनाव समर में उतरे थे और विधायक चुने गए थे। चुनाव जीतने के कुछ समय बाद ही उन्होंने उक्रांद को छोड़ दिया था। वह कांग्रेस सरकार में शहरी विकास मंत्री भी रह चुके हैं। नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक ने प्रीतम पंवार को बीजेपी की सदस्यता दिलवाई।
