राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा
जनमंच टुडे/देहरादून।
राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने राज्यपाल के पद से आज इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के राजनीतिक कारण बताए जा रहे हैं। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने त्यागपत्र भेजे जाने की पुष्टि की है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेज दिया है। सूत्रों की माने तो 2022 के विधानसभा चुनाव में बेबी रानी मौर्य का पार्टी आलाकमान करेगी उपयोग। सूत्रों के अनुसार वह उत्तर प्रदेश की सक्रिय राजनीति में उतरना चाहती थी। इसके चलते उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया है। 26 अगस्त 2018 को बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड की सातवीं राज्यपाल के तौर पर कार्यभार संभाला था। वह तीन वर्षों तक उत्तराखण्ड की राज्यपाल रहीं। उत्तराखण्ड की राज्यपाल बनने से पूर्व मौर्य 1995 से 2000 तक आगरा की महापौर रहीं। वह 2002 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रही। उन्होंने 1990 के शुरूआत में भारतीय जनता पार्टी की सदस्य ली थी और सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया था। मौर्य के इस्तीफे के बाद उत्तराखण्ड का राज्यपाल कौन होगा अभी यह तय नहीं हुआ है।
