राजीव महर्षि पहुंचे बारिश से प्रभावित लोगों के बीच, समस्याएं सुनी
जनमंच टुडे/ देहरादून।
कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने गांधीग्राम पटेल नगर आदि क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी।इस दौरान उन्होंने नदी के बहाव से क्षतिग्रस्त सड़कें और क्षतिग्रस्त मकानों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित लोगों को राशन एवं खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान राजीव महर्षि ने बताया कि राज्य में भाजपा सरकार की उदासीनता के चलते लोगों की स्थिति बदतर होती जा रही है।

गरीब खुले आसमान के नीचे रात काटने को मजबूर हैं । महर्षि ने कहा कि इन लोगों के लिए जल्द ही सरकार को कदम उठाने चाहिए, क्योंकि आने वाले दिनों में सर्दी का मौसम आरंभ हो जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि है कि वह जल्द से जल्द गांधीग्राम एवं टीचर्स कॉलोनी स्थानों पर पुस्ते बनाने का कार्य पूरा करवाय और जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें आपदा के मद में राहत दे।

इस दौरान उत्तराखंड प्रदेश काँग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल , छात्र नेता दिवाकर दुबे,प्रदेश सचिव सागर कुमार, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष विकास नेगी, महानगर महासचिव राम कपूर,महानगर सचिव शेखर कपूर,पंकज रघुवंशी, अफरोज, अक्षय जोशी सहित कई लोग उपस्थित थे।
