गोविन्द बल्लभ पंत आज भी प्रशासकों के आदर्श : रौतेला

जनमंच टुडे/हल्द्वानी ।

भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत का 134वां जन्म दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। तिकोनिया स्थित पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मेयर डा जोगेेन्दर पाल सिह रौतेला, गोपाल रावत ने पंत के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस मौके पर मेयर डा जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला एवं डीके पंत ने भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत  के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं पंत महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को देश की जनशक्ति में आत्मिक ऊर्जा का स्रोत मानते थे। पं गोविन्द बल्लभ पंत आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं, हमें पं पंत  के आदर्शों, को अपनाते हुये हमें राष्ट्रनिर्माण, समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।


कार्यक्रम में समिति के संयोजक रेनू जोशी,हुकम सिह कुंवर, भूवन चन्द्र जोशी, हेमन्त बगडवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद,दीपक बलुटिया, इन्द्रर सिह बिष्ट, लता कुंजवाल,जुगल किशोर पेटशाली, के अलावा नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, सहायक नगर आयुक्त बिजेन्द्र चौहान एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *