हाथी के हमले में गई युवक की जान
जनमंच टुडे/ देहरादून।
रविवार को जंगल मे पिकनिक मना रहे तीन युवकों के सामने अचानक हाथियों का झुंड आ धमका। क्लमेनटाउन से पिकनिक मनाने के लिए मालदेवता स्थित सरोली गए तीन युवकों में से एक को हाथी ने जमीन पर पटक दिया। कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान साबाज (25) निवासी ओगलभट्टा क्लेमेनटाउन के रूप में हुई है। घटना रविवार शाम लगभग 5:30 बजे हुई। पुलिस और 108 एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। एम्बुलेंस के माध्यम से मृतक के शव को दून हॉस्पिटल लाया गया जहां उसके शव को मोर्चरी में रखा गया है।अचानक छह हाथियों का झुंड उनकी ओर आया। हाथियों को देख वह भागने लगे। दो साथी एक तरफ भागे जबकि शाबाज दूसरी तरफ भागा और झाडि़यों में छिप गया। हाथी ने उसे झाडि़यों से निकाला। हेमराज शर्मा ने बताया कि वह तीन साथी घूमने के लिए आए थे।
